गठबंधन बचाने की आड़ में तेजस्वी के भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे शरद : सुशील

गठबंधन बचाने की आड़ में तेजस्वी के भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे शरद : सुशील

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने सत्तारू़ढ महागठबंधन के मुख्य घटक जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव पर गठबंधन बचाने की आ़ड में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के भ्रष्टाचार का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि यदि उनके कहने पर जद-यू भी उपमुख्यमंत्री को सहयोग करता है तो राज्य की जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। मोदी ने यहां कहा कि हवाला कांड में आरोप लगने मात्र पर लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले शरद यादव आज गठबंधन बचाने की आ़ड में उप मुख्यमंत्री यादव के भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को जनादेश भ्रष्टाचार से समझौता कर किसी तरह पांच साल सरकार चालने के लिए नहीं बल्कि प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के साथ ही भ्रष्टाचार और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मिला था।भाजपा नेता ने कहा कि वैसे, सजायफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ रह कर महागठबंधन सरकार में जनादेश का सम्मान हो भी नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के यादव के राजधानी पटना स्थित आवास सहित १२ ठिकानों पर छापेमारी करने और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से राजद के नेता तो अब हताश और निराशा में गाली-गलौज पर उतर आए हैं। मोदी ने कहा कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल (वर्ष २००९-१४) के दौरान घोटाले दर घोटाले होते रहे और उसे रोकने की बजाय कांग्रेस उस पर पर्दा डालती रही, जिसका खामियाजा उसे वर्ष २०१४ के लोकसभा चुनाव में भुगतना प़डा। उन्होंने कहा कि यदि जद-यू भी शरद यादव के कहने पर तेजस्वी यादव की बेनामी संपत्ति मामले और भ्रष्टाचार से समझौता कर लेता है तो उसे भी बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। जद-यू को अपने रुख पर कायम रहना चाहिए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download