ओडिशा: कंधमाल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, चार माओवादी मारे गए

ओडिशा: कंधमाल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, चार माओवादी मारे गए

भुवनेश्वर/भाषा। ओडिशा में कंधमाल जिले के एक घने जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम चार माओवादी मारे गए। पुलिस महानिदेशक अभय ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ माओवादी घायल भी हुए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) के अधिकारियों और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के अधिकारियों के बल ने तड़के कंधमाल जिले के तुमुदिबंध इलाके में एक जंगल में छापेमारी की थी।

सुरक्षाबल जैसे ही माओवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे, माओवादियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया जिसके चलते मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान चार माओवादी मारे गए। महानिदेशक ने बताया कि इलाके से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि चारों के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बंसाधारा-नागावेली-घुमुसार संभाग के सदस्य होने का संदेह है। पुलिस महानिदेशक ने यह भी बताया कि इलाके में गहन तलाश अभियान चल रहा है।

अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कंधमाल के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया गया कि मारे गए माओवादियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है। मुख्य सचिव एके त्रिपाठी ने सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि इस अभियान ने उग्रवादियों से लड़ने के ओडिशा के संकल्प को और मजबूत किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘कंधमाल में सफल अभियान पर ओडिशा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बधाई। उनके साहस की सराहना करते हैं। चार माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इससे, उग्रवाद से राज्य को मुक्त करने तथा राज्य के संपूर्ण विकास को गति देने के हमारे संकल्प को मजबूती मिली है।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अरब में पाकिस्तानियों को नो-एंट्री अरब में पाकिस्तानियों को नो-एंट्री
आचार्य विष्णु श्रीहरिमोबाइल: 9315206123 संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान मुसलमानों का वीजा नहीं मिलने पर पाकिस्तान राजदूत फैसल नियाज का...
जम्मू-कश्मीर में महका लोकतंत्र, सरकार से बड़ी उम्मीदें
मिस इंडिया बनीं निकिता पोरवाल का यह था 'पहला प्यार'!
असम: डिबालोंग में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे
उप्र के निवासियों के लिए राहत की खबर, सरकार दिवाली के लिए मुफ्त बांट रही यह चीज़
बहराइच हिंसा मामले में मुठभेड़ के बाद 5 संदिग्ध गिरफ्तार: उप्र पुलिस
शहर-शहर 'डिजिटल अरेस्ट' का कहर, ऐसा फोन कॉल कर सकता है बैंक खाता खाली