गडग जिले में सर्वाधिक 73% फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन

गडग जिले में सर्वाधिक 73% फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन

गडग जिले में सर्वाधिक 73% फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

गडग/दक्षिण भारत। राज्य में गडग जिले से शनिवार को कोविड-19 के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में सबसे अधिक 73 प्रतिशत फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं तुमकुरु जिले में 71 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई।

Dakshin Bharat at Google News
इन आंकड़ों के बावजूद एक चर्चा जोरों पर है कि फ्रंटलाइन कर्मचारी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं जिसके बाद गडग जिला प्रशासन ने उनको टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए कुछ उपाय किए हैं।

उपायुक्त सुंदरेश बाबू ने टीकाकरण की आवश्यकता को समझाने के लिए तालुक स्वास्थ्य और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई बैठकों का आयोजन किया।

अधिकारियों को इस सप्ताह टीकाकरण के लिए सभी फ्रंटलाइन कर्मचारियों को समझाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

एक फ्रंटलाइन कर्मचारी ने बताया कि हमारे बीच एक सामान्य डर है कि टीकाकरण से बुखार और अन्य समस्याएं होती हैं। हमारे परिवारों के कुछ सदस्यों ने कहा है कि जो पूर्णतः स्वस्थ नहीं हैं, उन्हें वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए।

वहीं गडग में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसकी बदौलत शनिवार को सर्वाधिक टीकाकरण तक पहुंचे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही शत-प्रतिशत टीकाकरण का कीर्तिमान रचेंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download