इस साल नवंबर तक आंध्र प्रदेश के 43.20 लाख किसानों को मिला प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ

इस साल नवंबर तक आंध्र प्रदेश के 43.20 लाख किसानों को मिला प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनवरी से नवंबर 2019 के बीच आंध्र प्रदेश के 43.20 लाख किसानों को सहायता राशि आवंटित की गई है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है।

Dakshin Bharat at Google News
इस योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में प्रति वर्ष छह हजार रुपए दिए जाते हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में अब तक इस योजना के तहत 46.86 लाख किसान पंजीकृत हुए हैं, जिनमें से 43.20 लाख किसानों को राशि मिल गई है।

राज्य के अनंतपुर जिले के 4.72 लाख किसान, कुरनूल के 4.05 लाख किसान, पूर्वी गोदावरी के चार लाख किसान, गुंटूर के 3.89 लाख किसान, चित्तूर के 3.75 लाख किसान, प्रकाशम के 3.48 लाख किसान, पश्चिमी गोदावरी के 3.22 लाख किसान, कृष्णा के 3.04 लाख किसान, विशाखापत्तनम के 2.83 लाख किसान, वाईएसआर के 2.56 लाख किसान, विजयनगरम के 2.40 और नेल्लोर के 2.28 लाख किसान अब तक योजना से लाभान्वित हुए हैं।

सरकार का लक्ष्य राज्य में 83.82 लाख किसानों को योजना का लाभ देने का है। इस योजना के तहत देश भर में नवंबर तक 7.60 करोड़ किसान लाभान्वित हुए हैं तथा अब तक इसके तहत करीब 35,882.8 करोड़ रुपए जारी कए गए हैं।

सरकार ने दिसंबर से सिर्फ उन्हीं पात्र किसानों को योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है, जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हुए हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download