कर्नाटक में कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार? मुख्यमंत्री ने दी यह जानकारी

कर्नाटक में कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार? मुख्यमंत्री ने दी यह जानकारी

हुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार के इस महीने के आखिर या अगले महीने की शुरुआत में होने की संभावना जताई जा रही है


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि वे इस सप्ताह नई दिल्ली यात्रा के दौरान भाजपा आलाकमान के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार के इस महीने के आखिर या अगले महीने की शुरुआत में होने की संभावना जताई जा रही है।

चूंकि बोम्मई के मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों रमेश जरकीहोली और केएस ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं, मंत्री उमेश कट्टी का निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री बोम्मई वर्तमान में वित्त और बेंगलूरु विकास के साथ कई बड़े विभाग संभाल रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download