टूट गईं युवाओं की आशाएं, कांग्रेस का 'न्यायपत्र' देश की आवाज: प्रियंका वाड्रा

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा ने जयपुर में कांग्रेस का 'न्याय पत्र' जारी किया

टूट गईं युवाओं की आशाएं, कांग्रेस का 'न्यायपत्र' देश की आवाज: प्रियंका वाड्रा

Photo: IndianNationalCongress FB page

जयपुर/दक्षिण भारत। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को राजस्थान के जयपुर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का 'न्याय पत्र' जारी किया।

इस अवसर पर प्रियंका वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस का न्यायपत्र देश की आवाज है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया। मोदी सरकार अग्निवीर योजना लाई, जिससे युवाओं की आशाएं टूट गईं।

उन्होंने कहा कि नौजवान मेहनत से पढ़ाई करता है, लेकिन पेपर लीक हो जाते हैं। महंगाई के कारण महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। किसान आंदोलन करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री सुनवाई नहीं करते हैं। हर चीज पर जीएसटी है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से देश की संपत्ति को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है। उद्योगपतियों के करोड़ों रुपए के कर्ज को माफ कर दिया जाता है, लेकिन गरीबों का एक रुपए भी माफ नहीं किया जाता है। 

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में चिरंजीवी स्कीम लाई थी, जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। फिर भी यह सब आपको टीवी चैनलों, अखबारों में नहीं दिखाई देगा। यह देश की परिस्थिति है।

सोनिया गांधी ने कहा ​कि कभी हमारे महान पूर्वजों ने अपने कठिन संघर्ष के बल पर पराधीनता के अंधेरे में देश की स्वाधीनता के सूर्य को खोजा और पाया था। इतने वर्षों बाद वो महान ज्योति कुछ मद्धिम पड़ गई है। चारों ओर अन्याय का अंधकार बढ़ा है। हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कथित यौन शोषण मामले में जांच का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करेगा जद (एस): कुमारस्वामी कथित यौन शोषण मामले में जांच का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करेगा जद (एस): कुमारस्वामी
Photo: hdkumaraswamy FB page
कांग्रेस और अघाड़ी पर मोदी का प्रहार- 'धर्म के नाम पर आरक्षण की कोशिश सफल नहीं होने देंगे'
इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति ने नामांकन वापस लिया, भाजपा कार्यालय पहुंचे
प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाले कथित ‘यौन उत्पीड़न’ मामले की एसआईटी करेगी जांच
कर्नाटक में अंतर्कलह से जूझ रही है कांग्रेस: मोदी
जल्द शादी करने वाले थे 'तारक मेहता ...' के सोढ़ी! सीसीटीवी में यहां दिखाई दिए
कांग्रेस ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया है: मोदी