कांग्रेस ने घोषित किए 20 उम्मीदवार, अमित शाह के खिलाफ सीजे चावड़ा को टिकट

कांग्रेस ने घोषित किए 20 उम्मीदवार, अमित शाह के खिलाफ सीजे चावड़ा को टिकट

अमित शाह एवं सीजे चावड़ा

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस ने पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और कुछ अन्य राज्यों के लिए 20 उम्मीदवार घोषित किए जिसमें प्रमुख नाम सीजे चावड़ा का है जिनको भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिकट दिया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक पंजाब के लिए छह, गुजरात के लिए चार, झारखंड के लिए तीन, ओडिशा के लिए दो, कर्नाटक के लिए दो, हिमाचल प्रदेश के लिए एक, चंडीगढ़ के लिए एक और दादर एवं नगर हवेली के लिए एक उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इस सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परणीत कौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और सुबोध कांत सहाय का नाम भी है।

परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में बंसल भाजपा की किरण खेर से हार गए थे।

पंजाब में गुरदासपुर से सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को रांची से उम्मीदवार बनाया गया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download