‘मोदी जश्न’ में जनता की कोई भागीदारी नहीं : कांग्रेस

‘मोदी जश्न’ में जनता की कोई भागीदारी नहीं : कांग्रेस

ई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार दो हजार करो़ड रुपए खर्च करके अपने तीन वर्ष का गुणगान करने के लिए जो ’’मोदी जश्न’’ मना रही है उसमें देश की जनता की कोई भागीदारी नहीं क्योंकि वह तो ’’जुमलेबाज’’,’’नारेबाज’’ और ’’खोखले वादों’’ वाली इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस महासचिव कमलनाथ ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसका सूत्र वाक्य है, ’’भाषण और आश्वासन, यह है मेरा शासन।’’ यह सरकार तीन वर्ष की उपलब्धियों का बखान करने के लिए सिर्फ प्रचार में दो हजार करो़ड रुपए खर्च कर रही है तथा यह सिर्फ भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का ’’जश्न’’ है और इसमें देश का युवा, किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग शामिल नहीं है।उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सरकार ने न तो इतना नारा दिया और न ही प्रचार पर इतनी मोटी राशि खर्च की जितनी की मोदी सरकार ने पिछले तीन वर्ष में की है। लेकिन सरकार इन नारों को अमलीजामा नहीं पहना पाई और सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

इंडि गठबंधन पर मोदी का प्रहार- ये 'एक साल, एक पीएम' का फॉर्मूला निकालने में लगे हैं इंडि गठबंधन पर मोदी का प्रहार- ये 'एक साल, एक पीएम' का फॉर्मूला निकालने में लगे हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडि अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ
कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले उज्ज्वल निकम को भाजपा ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार
हम सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि लोकतंत्र कमजोर न हो: प्रियंका वाड्रा
यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है: खरगे
देश पर हुए आक्रमणों का मुंहतोड़ जवाब देने और जीतने में सिक्खों का बहुत बड़ा योगदान: नड्डा
इमरान का पैग़ाम: नौ साल और जेल में रहने को तैयार, लेकिन ...
'तारक मेहता ...' के सोढ़ी की 'गुमशुदगी' के मामले में यह बड़ी जानकारी आई सामने