महाराष्ट्र: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

महाराष्ट्र: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

राधाकृष्ण विखे पाटिल

मुंबई/भाषा। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में पूर्व नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Dakshin Bharat at Google News
यह घटनाक्रम इन खबरों के दरम्यान हुआ कि राधाकृष्ण विखे पाटिल कुछ कांग्रेस विधायकों के संग भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उन्हें देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार में शामिल किया जाएगा।

राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वह अहमदनगर लोकसभा सीट से 2.81 लाख वोटों से जीते हैं।

राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने बेटे के भाजपा में शामिल होने के बाद मार्च में विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था।

एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता ने विधायक के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को उनके दफ्तर में अपना इस्तीफा सौंपा।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download