प्रियंका वाड्रा को प्रशासन ने सोनभद्र जाने से रोका, विरोध में धरने पर बैठीं

प्रियंका वाड्रा को प्रशासन ने सोनभद्र जाने से रोका, विरोध में धरने पर बैठीं

प्रियंका वाड्रा

मिर्जापुर/भाषा। कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया। वे बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। प्रशासन के इस कदम के विरोध में प्रियंका धरने पर बैठ गईं।

Dakshin Bharat at Google News
वे वाराणसी के अस्पताल में भर्ती सोनभद्र गोलीकांड के घायलों से मुलाकात के बाद जब सोनभद्र रवाना होने लगीं तो प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। इसके विरोध में प्रियंका अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं और उन्हें रोके जाने का लिखित आदेश दिखाने की मांग की।

प्रियंका ने कहा कि वे सोनभद्र में हुई झड़प में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से जा रहीं थी लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। वे चाहती हैं कि उन्हें वहां जाने से रोकने का लिखित आदेश दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि वे पीड़ितों से मिलने के लिए सिर्फ चार लोगों के साथ भी सोनभद्र जाने को तैयार हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अरब में पाकिस्तानियों को नो-एंट्री अरब में पाकिस्तानियों को नो-एंट्री
आचार्य विष्णु श्रीहरिमोबाइल: 9315206123 संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान मुसलमानों का वीजा नहीं मिलने पर पाकिस्तान राजदूत फैसल नियाज का...
जम्मू-कश्मीर में महका लोकतंत्र, सरकार से बड़ी उम्मीदें
मिस इंडिया बनीं निकिता पोरवाल का यह था 'पहला प्यार'!
असम: डिबालोंग में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे
उप्र के निवासियों के लिए राहत की खबर, सरकार दिवाली के लिए मुफ्त बांट रही यह चीज़
बहराइच हिंसा मामले में मुठभेड़ के बाद 5 संदिग्ध गिरफ्तार: उप्र पुलिस
शहर-शहर 'डिजिटल अरेस्ट' का कहर, ऐसा फोन कॉल कर सकता है बैंक खाता खाली