कांग्रेस एक डूबता जहाज, किसानों का अपने फायदे के लिए कर रही इस्तेमाल: स्मृति ईरानी

कांग्रेस एक डूबता जहाज, किसानों का अपने फायदे के लिए कर रही इस्तेमाल: स्मृति ईरानी

कांग्रेस एक डूबता जहाज, किसानों का अपने फायदे के लिए कर रही इस्तेमाल: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। फोटो स्रोत: फेसबुक पेज।

मोरबी/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को यहां विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में भाजपा के उम्मीदवार ब्रजेश मेरजा के लिए प्रचार करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा और उसे डूबता जहाज करार दिया।

Dakshin Bharat at Google News
स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों और उनसे संबंधित मुद्दों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई नहीं बता सकता कि वे कब छुट्टियों पर चलें जाएं।

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘कांग्रेस को यह फैसला करने की जरूरत है कि उनका नेता कौन है। वह एक शख्स है या एक परिवार? राजनीति में अगर आप एक परिवार के मोह में अंधे हैं तो गरीबों और मध्यमवर्ग के नागरिकों का दुख नहीं समझ सकते।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है, इसलिए मुझे आश्चर्य है कि वह मोरबी के लोगों की मदद कैसे कर पाएगी? उन्होंने कहा कि आज जब कोरोना वायरस फैला है, कांग्रेस का एक नेता लोगों के बीच नहीं है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ता हर पल लोगों के साथ रह रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के नाम का जिक्र किए बिना कहा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संसद में भी मौजूद नहीं थे, वे छुट्टियों पर गए थे। वे तब वहां नहीं थे जब लोगों को उनकी जरूरत थी। उन्होंने कहा, कोई नहीं बता सकता, जिन्हें पार्टी की कमान सौंपने की योजना बनाई जा रही है, वे कब छुट्टियों पर चले जाएं।

स्मृति ईरानी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, उन्हें (राहुल गांधी) पता है उनकी पार्टी डूब रही है, तब भी वे छुट्टियों पर चले जाते हैं। ऐसी पार्टी पर अपना वोट बर्बाद न करें। भाजपा का समर्थन करें, जिसने हमेशा आपकी सेवा की है।’

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, वे स्वार्थी लोग हैं। वे हमेशा किसानों की बात करते हैं, लेकिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी के पूर्व सांसद जब इस मुद्दे पर चर्चा हुई तब संसद में मौजूद तक नहीं थे। कांग्रेस ने हमेशा किसानों का इस्तेमाल किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download