बेंगलूरू के संस्थापक केम्पेगौडा को किया याद

बेंगलूरू के संस्थापक केम्पेगौडा को किया याद

बेंगलूरू। बेंगलूरू शहर के संस्थापक केम्पेगौडा की ४८० वीं जयंती मंगलवार को यहां बहुत धूमधाम से मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौडा, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, डी.वी. सदानंद गौ़डा, कर्नाटक के मंत्री, सामाजिक कार्यकर्ता, कन्ऩड सिने अभिनेताओं समेत सभी प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं ने समारोह में भाग लिया। विधानसौधा के बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने कहा कि मेजेस्टिक मेट्रो स्टेशन, जो एशिया में सबसे ब़डा माना जाता है, का नाम केम्पेगौडा के नाम पर रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि बेंगलूरु ने प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना नाम कमाया है और यह शहर पूरे साल के दौरान अच्छे मौसम के लिए मशहूर है। यही कारण रहा कि केम्पेगौ़डा ने अपना शहर बनाने के लिए इस जगह को चुना था। ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार और केम्पेगौडा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर के संस्थापक को राज्य में शासन करने वाले सबसे समर्थ राजाओं के रूप में जाना जाता था और उनके सपने के शहर को पहले ’’बेंदकालुरू’’ कहा जाता था, वह आज एक जीवंत महानगर बन गया है। यह एक प्रौद्योगिकी केंद्र बन गया और दुनिया भर में इसका नाम है। कन्ऩड और संस्कृति मंत्री उमाश्री ने कहा कि यह पहला साल था जब सरकार ने केम्पेगौडा जयंती को राज्य समारोह के रूप में मनाया। यह एक महीने का पर्व होगा और राज्य के हर कोने में मनाया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
 

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download