तमिलनाडु अग्निशमन बचाव सेवा को मिला स्वर्ण और रजत पदक

तमिलनाडु अग्निशमन बचाव सेवा को मिला स्वर्ण और रजत पदक

चेन्नई। नागपुर के राष्ट्रीय अग्नि सेवा कॉलेज में आयोजित हुए राष्ट्रीय स्तरीय खेल सम्मेलन में तमिलनाडु अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मचारियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले राज्य के ४२ से अधिक फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने २ फरवरी से ४ फरवरी के बीच आयोजित विभिन्न खेलों के आयोजनों में छह स्वर्ण और छह रजत पदक जीते। राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले इन खिलाि़डयों ने तीन कांस्य पदक भी जीता, और राज्य के लिए ख्याति अर्जित की।इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में सात केंद्र शासित प्रदेशों सहित २९ विभिन्न राज्यों के १५०० से अधिक खिलाि़डयों और ६८ से अधिक टीमों ने फुटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, लम्बी कूद, उंची कूद और शॉटपुट जैसे खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। तमिलनाडु की ओर से इस खेल सम्मेलन में अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग की उप निदेशक श्रीमती मीनाक्षी विजयकुमार और छह जिला अधिकारी मौजूद थे। कुल ४२ अधिकारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। राज्य के खिलाि़डयों को दो समूहों में विभाजित किया गया था जिनमें ४० वर्ष से कम की उम्र के और ४० वर्ष से अधिक उम्र के खिलाि़डयों ने कुल मिलाकर छह स्वर्ण पदक, सात रजत पदक तथा तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download