भाजपा के 'न्यू इंडिया' में असहमति की आवाजें खामोश कर दी जाती हैं: प्रियंका वाड्रा

प्रियंका वाड्रा ने केरल के चलाकुडी में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

भाजपा के 'न्यू इंडिया' में असहमति की आवाजें खामोश कर दी जाती हैं: प्रियंका वाड्रा

Photo: IndianNationalCongress FB page

चलाकुडी/दक्षिण भारत। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को केरल के चलाकुडी में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के 'न्यू इंडिया' में असहमति की आवाजें खामोश कर दी जाती हैं, कार्यकर्ताओं पर छापे मारे जाते हैं और उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। 

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ अशालीन व्यवहार किया जाता है, लेकिन सरकार कार्रवाई करने से इन्कार कर देती है। मीडिया नियंत्रित है। विपक्षी नेताओं को संसद से निष्कासित कर दिया जाता है। सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल धन उगाही के लिए किया जा रहा है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। यह 'न्यू इंडिया' है, जिसे हम आज स्वीकार कर रहे हैं!

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि कुछ लोग कहेंगे कि 'न्यू इंडिया उभर रहा है।' आइए इस बात पर किसी भ्रम में न रहें कि इसका क्या मतलब है। लोकतंत्र की प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए कानून बनाए जाते हैं और लोगों पर उनकी इच्छा के विरुद्ध लागू किए जाते हैं। भाजपा के 'न्यू इंडिया' में किसानों की आवाज अनसुनी रह गई। 

प्रियंका वाड्रा ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉण्ड के जरिए भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दिया जाता है। सरकार कंपनियों से चंदा वसूलने के लिए उन्हें परेशान करती है और छापेमारी करती है। जब अदालत ने सरकार को चंदे की सूची का खुलासा करने के लिए मजबूर किया, तो प्रधानमंत्री और मीडिया ने हमसे झूठ बोला और हमें बताया कि पूरी योजना पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई थी।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News