राहुल के बयान पर आरएसएस का जवाब- ‘भारत के बारे में अनभिज्ञ हैं, संघ को नहीं समझ सकते’

राहुल के बयान पर आरएसएस का जवाब- ‘भारत के बारे में अनभिज्ञ हैं, संघ को नहीं समझ सकते’

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। अब संघ ने इस पर कहा है कि राहुल भारत के बारे में अनभिज्ञ हैं, लिहाजा वे संघ को नहीं समझ सकते। गौरतलब है कि राहुल गांधी कई बार संघ पर बयान दे चुके हैं। अभी वे लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज के एक कार्यक्रम में बतौर वक्ता उपस्थित हुए तो उन्होंने संघ पर विवादित बयान दे डाला।

Dakshin Bharat at Google News
राहुल ने अरब जगत के एक संगठन ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ से संघ की तुलना की। यह संगठन अपने कार्यों से काफी विवादों में रहा है। यहां तक कि कई जगह तो इसे आतंकी संगठन माना जाता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। इससे पूर्व भी राहुल आरएसएस को लेकर कई बयान दे चुके हैं।

‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ वाले बयान पर संघ की ओर से कहा गया है कि राहुल भारत के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं रखते। इसलिए वे संघ को नहीं जानते। संघ के प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने इस सन्दर्भ में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी मुस्लिम ब्रदरहुड की अवधारणा नहीं जानते। इसके बाद उन्होंने विश्व में बढ़ रहे आतंकवाद के खतरे का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि जो भारत को नहीं समझता, वह संघ को नहीं समझ सकता। अरुण कुमार ने भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की सनातन मान्यता के बारे में बताया, जिसके अंतर्गत भारतीय संस्कृति में पूरे विश्व को अपना ​परिवार माना गया है।

ये भी पढ़िए:
– छलका मुलायम का दर्द- ‘अब हमारा कोई सम्मान नहीं करता, शायद मरने के बाद ही करें’
– बिहार की बेटी ने बनाई अनोखी मशीन, शराब पीकर चलाई गाड़ी तो हो जाएगी बंद
– मुस्लिम महिला ने मोदी-योगी की पेंटिंग बनाई तो आगबबूला हुआ पति, घर से निकाला
– क्या फेसबुक बढ़ा रहा है आपके जीवन में तनाव? यह निष्कर्ष हैरान कर देगा

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download