भाजपा ने जनादेश स्वीकार किया, सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे: नड्डा

भाजपा ने जनादेश स्वीकार किया, सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली/भाषा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करती है और वह सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के लिए अरविंद केजरीवाल और आप को बधाई देते हुए नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि आप सरकार राष्ट्रीय राजधानी के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी।

https://platform.twitter.com/widgets.js

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की जीत के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया।

मनोज तिवारी ने जनता को दिया धन्यवाद
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और दिल्ली के मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

तिवारी ने ट्विटर पर हिंदी में लिखा, दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद,दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. अरविंद केजरीवाल जी को बहुत बहुत बधाई…।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download