ओडिशा की प्रगति के लिए ‘बीजू बाबू’ के प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व: मोदी

ओडिशा की प्रगति के लिए ‘बीजू बाबू’ के प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व: मोदी

ओडिशा की प्रगति के लिए ‘बीजू बाबू’ के प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फोटो स्रोत: भाजपा ट्विटर अकाउंट।

नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राज्य की प्रगित के लिए किए गए उनके प्रयासों पर देश को गर्व है।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए दूरदृष्टि, लोगों के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के प्रति उनका जोर हम सभी को प्रेरित करता है। ओडिशा की प्रगित के लिए किए गए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है।’

स्वतंत्रता सेनानी रहे बीजू पटनायक का जन्म ओडिशा के कटक में पांच मार्च, 1916 को हुआ था। वे दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वे दशकों तक कांग्रेस विरोधी खेमे के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे। वे ‘बीजू बाबू’ के नाम से लोकप्रिय थे।

ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल की स्थापना उनके पुत्र नवीन पटनायक ने 1997 को अपने पिता के नाम पर की थी। बीजद का जनाधार ओडिशा तक सीमित है और इसकी पहचान क्षेत्रीय दल के रूप में ही है। नवीन पटनायक वर्तमान में ओडिशा के मुख्‍यमंत्री हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download