गांधीजी की हत्या से सिर्फ कांग्रेस को हुआ था लाभ

गांधीजी की हत्या से सिर्फ कांग्रेस को हुआ था लाभ

पालनपुर (गुजरात)। केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा की फायरब्रांड महिला नेता उमा भारती ने आज एक और विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या से सिर्फ कांग्रेस को लाभ हुआ था और यह विचारणीय है कि गोडसे को उनके खिलाफ और उनकी हत्या के लिए किसने उकसाया था। उन्होंने यह भी कहा कि नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या क्यों की यह आज तक स्पष्ट नहीं है और उसे उनके खिलाफ करने तथा उकसाने का काम काम वहीं कर सकता था जिसे गांधी जी के जीने से नुकसान अथवा खतरा हो और ऐसा कांग्रेस के साथ ही था। भारती ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान यहां पत्रकारों से कहा कि गांधीजी की हत्या से सबसे ज्यादा नुकसान भारत को हुआ क्योंकि इसका पथ प्रदर्शक खो गया। दूसर नंबर पर संघ (आरएसएस) और जनसंघ (भाजपा का पूर्ववर्ती संगठन) को नुकसान हुआ क्योंकि इन पर प्रतिबंध और आरोप लगे और आज तक आरोप लगते हैं। कांग्रेस ने तो कोर्ट से बरी होने के बावजूद हम पर आरोप लगाना नहीं छोडा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download