भाजपा की योगी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की रणनीति

भाजपा की योगी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरे प्रदेशों में हो रही ताब़डतो़ड यात्राओं से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना चाहती है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि योगी की केरल के बाद गुजरात की यात्रा से साफ है कि संगठन उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं रखना चाहता। शुक्रवार से शुुरु हुई योगी की दो दिवसीय यात्रा के बाद वह इसी महीने के अन्त में फिर गुजरात जाएंगे। योगी अपने पहनावे की वजह से बिना कुछ कहे हिन्दुत्व का संदेश दे देते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा इसी वजह से एक सोची समझी रणनीति के तहत उन्हें कई अन्य राज्यों में लगातार भेज रही है। इसी महीने की शुरुआत में योगी को केरल भेजा गया था। वह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की ’’जन रक्षा यात्रा’’ में शामिल होने के लिए केरल गए थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download