दिल्ली के बुराड़ी जैसी एक और घटना, रांची में एक ही परिवार के 7 लोग मृत पाए गए

दिल्ली के बुराड़ी जैसी एक और घटना, रांची में एक ही परिवार के 7 लोग मृत पाए गए

सांकेतिक चित्र

पुलिस मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस घटना की असल वजह क्या थी। पुलिस के अनुसार, दो लोग फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे। इस तरह प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके इलाके में एक ही परिवार के 7 लोगों के शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। सभी शव घर के अंदर मिले हैं। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या से जुड़ा मामला बता रही है। मृतकों में 2 बच्चे और 5 वयस्क हैं। एकसाथ इतने शव देखकर आसपास के लोग हैरान हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि अभी यह सप्ष्ट नहीं हो पाया है कि इस परिवार ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। पिछले दिनों दिल्ली के बुराड़ी में भी एक ही परिवार के 11 लोग मृत पाए गए थे। उसके बाद झारखंड के हजारीबाग में एक कारोबारी ने अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली थी। अब वैसा ही एक और मामला सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस घटना की असल वजह क्या थी। पुलिस के अनुसार, दो लोग फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे। इस तरह प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम दीपक झा है, जो यहां किराए के म​कान में परिवार सहित रहते थे। सोमवार को घर में उनकी पत्नी, माता-पिता और बच्चे मृत पाए गए। इस घटना के बाद आसपास के लोग गमगीन हैं। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि यह परिवार ऐसा कदम उठाकर जीवन का अंत कर लेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़िए:
– गलत नीतियों से बर्बाद हुआ यह अमीर देश, यहां वकील भी कर रहे दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा
– रेहम ने फिर खोले इमरान के राज़, बोलीं- ‘फौज को चाहिए जूते पॉलिश वाला, इमरान सबसे बेहतर’
– जापान से सीखें राष्ट्रभाषा का सम्मान, बुलेट ट्रेन लेने के लिए भारतीयों को सीखनी पड़ी जापानी

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download