मराठी फिल्म में जलवा बिखेरेंगी माधुरी

मराठी फिल्म में जलवा बिखेरेंगी माधुरी

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित मराठी फिल्म में जलवा बिखेरने जा रही हैं। माधुरी दीक्षित की पहली मराठी फिल्म ’’बकेट लिस्ट’’ का पहला लुक जारी हो गया है। इस तस्वीर में वह सा़डी में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। माधुरी ने ट्विटर पर यह लुक शेयर किया। पोस्टर में वह हरे रंग की पारंपरिक सा़डी और मंगलसूत्र पहने और माथे पर लाल बिंदी सजाए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं। बेहद कम मेकअप में माधुरी का यह लुक कुछ हद तक फिल्म ’’इंग्लिश विंग्लिश’’ में श्रीदेवी के लुक की याद दिलाता है। फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर कर रहे हैं। माधुरी ने कहा, यह हर घर ही कहानी है, लेकिन इसमें कुछ खास भी है। यह न केवल आपको उम्मीद और प्रेरणा देगी बल्कि आपको अपने जीवन को वास्तविक अंदाज में जीने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी। गौरतलब है कि कि माधुरी आखिरी बार साल २०१४ में आई फिल्म डेढ इश्किया में नजर आई थीं। इसके बाद से माधुरी केवल टीवी रियलिटी शो में ही नजर आई हैं। उनके मराठी भाषा वाले फैन्स के लिए वाकई अच्छी खबर है कि माधुरी उन्हें एक नए अंदाज में देखने को मिलेंगी। मराठी फिल्म के अलावा माधुरी अनिल कपूर के साथ ’’टोटल धमाल’’ में नजर आने वाली हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download