राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हाकी टीम की अगुवाई करेगी रानी

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हाकी टीम की अगुवाई करेगी रानी

नई दिल्ली। स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल अगले महीने गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की १८ सदस्यीय महिला हाकी टीम की अगुवाई करेंगी जबकि गोलकीपर सविता उनके साथ उप कप्तान की भूमिका निभाएंगी। भारतीय टीम को चार अप्रैल से शुरू होने वाले इन खेलों में मलेशिया, वेल्स, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरूआत पांच अप्रैल को वेल्स के खिलाफ करेगा।सत्ताईस वर्षीय सविता ने टीम में वापसी की है। उन्हें हाल में दक्षिण कोरियाई दौरे में विश्राम दिया गया था। उनके साथ रजनी इतिमारपु दूसरी गोलकीपर होंगी। भारतीय टीम अभी विश्व में दसवें नंबर पर है तथा उसे विश्व में नंबर दो इंग्लैंड, नंबर चार न्यूजीलैंड और नंबर पांच मेजबान आस्ट्रेलिया से क़डी चुनौती मिलने की संभावना है।मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को हालांकि विश्वास है कि दक्षिण कोरिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला जीतने के बाद उत्साह से भरी भारतीय टीम उलटफेर करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, हम लंबे अर्से से इन्हीं खिलाि़डयों के साथ खेल रहे हैं और उनके बीच अच्छी समझबूझ और तालमेल है जिसका सबूत २०१७ एशिया कप की जीत है। ’’’’ हरेंद्र ने कहा, टीम ने दक्षिण कोरिया में भी अच्छा प्रदर्शन किया तथा खुद से अधिक रैंकिंग की टीम को हराया। हम कुछ उलटफेर कर पर ध्यान देंगे और हमारा लक्ष्य पोडियम पर पहुंचना है। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले हमारा मनोबल ऊंचा है।कोच ने गोलकीपर सविता की वापसी का स्वागत किया जो अभी गोलकीपिंग कोर्स के लिये ओमान में है। भारतीय महिला हाकी टीम ने इंग्लैंड में वर्ष २००२ राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जबकि आस्ट्रेलिया में वर्ष २००६ राष्ट्रमंडल खेलों में उसे रजत पदक मिला था। इसके बाद हालांकि वर्ष २०१० और २०१४ में टीम पांचवां स्थान ही हासिल कर पायी थी। कप्तान रानी रामपाल को विश्वास है कि टीम आस्ट्रेलिया में वर्ष २००२ और २००६ के प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहेगी।उन्होंने कहा, हम दक्षिण कोरिया में श्रृंखला जीतकर अच्छी फार्म के साथ टूर्नामेंट में जा रहे हैं। हम पिछले दो अवसरों पर पांचवें स्थान पर रहे थे लेकिन इस बार हमारी निगाह पोडियम पर पहुंचने पर टिकी है। रानी ने कहा, हमारे पास अनुभव और युवा का अच्छा मिश्रण है। टीम की जीत की भूख खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये मुख्य कारक होगा।टीम इस प्रकार है : गोलकीपर: सविता (उपकप्तान), रजनी इतिमारपु। रक्षापंक्ति : दीपिका, सुनीता लाक़डा, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखरामबाम। मध्यपंक्ति : मोनिका, नमिता टोप्पो, निकी प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज। अग्रिम पंक्ति : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर, पूनम रानी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download