नवलगढ़: जहां कभी नहीं जीती भाजपा, वहां इस बार खिल गया 'कमल'

डॉ. राजकुमार ने इस सीट से अपनी सियासी पारी का आगाज बसपा के टिकट से किया था

नवलगढ़: जहां कभी नहीं जीती भाजपा, वहां इस बार खिल गया 'कमल'

विक्रम सिंह जाखल को कुल 1,12,037 वोट मिले हैं

नवलगढ़/दक्षिण भारत। राजस्थान में झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा पहली बार कमल खिलाने में कामयाब रही है। यहां साल 2008 से विधायक रहे डॉ. राजकुमार शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।

Dakshin Bharat at Google News
डॉ. राजकुमार ने इस सीट से अपनी सियासी पारी का आगाज बसपा के टिकट से किया था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह को हराया था। 

डॉ. राजकुमार साल 2008 में बसपा के परचम तले विधायक का चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। साल 2013 में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया तो निर्दलीय लड़े और बड़े अंतर से जीते। उन्होंने साल 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए।

डॉ. राजकुमार शर्मा को साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है। वे भाजपा के विक्रम सिंह जाखल के सामने 23,180 वोटों के बड़े अंतर से हार गए। बता दें कि जाखल ने साल 2018 का विधानसभा चुनाव यहीं से निर्दलीय लड़ा और काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार बाजी उनके हाथ लगी है।

विक्रम सिंह जाखल को कुल 1,12,037 वोट मिले हैं। वहीं, राजकुमार शर्मा के हिस्से में 88,857 वोट आए हैं। 

नवलगढ़ से 13 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां पहली बार भाजपा जीती है। इससे पहले कांग्रेस, बसपा, निर्दलीय, लोकदल, जनता पार्टी, स्वतंत्र पार्टी, रामराज्य परिषद् के उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download