विधानसभा चुनाव: भाजपा ने मप्र, मिजोरम और तेलंगाना में उम्मीदवारों की सूची जारी की

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने मप्र, मिजोरम और तेलंगाना में उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी ने मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में उम्मीदवारों की सूची जारी की है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने 177 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें खास बात यह रही कि पार्टी ने अपने 35 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। उनके बजाय दूसरे उम्मीदवारों पर दांव लगाया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
इस सूची के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से उम्मीदवार होंगे। वहीं यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगी। यह पहली सूची है। जल्द दूसरी सूची जारी की जाएगी, जिसमें शेष 53 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी।

भाजपा द्वारा जारी की गई सूची में प्रदेश सरकार की मंत्री माया सिंह का नाम नहीं है। उनकी सीट ग्वालियर पूर्व पर पार्टी ने सतीश सिकरवार को टिकट दे दिया है। भाजपा ने श्योपुर से दुर्गालाल को टिकट दिया है। मुरैना से रुस्तम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। ग्वालियर ग्रामीण से भरत सिंह उम्मीदवार हैं। गुना विधानसभा सीट से गोपीलाल जाटव मैदान में उतरे हैं।

इसी प्रकार राघोगढ़ से भूपेंद्र रघुवंशी को टिकट मिला है। चंदेरी से भूपेंद्र द्विवेदी चुनाव लड़ेंगे। सागर से शैलेंद्र जैन, बांदा से हरवंश राठौड़, टीकमगढ़ से राकेश गिरि उम्मीदवार हैं। सतना से शंकर लाल तिवारी और रीवा से राजेंद्र शुक्ला को टिकट दिया गया है। खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह नागोद से चुनाव लड़ेंगे। देवास से सांसद मनोहर ऊंटवाल को आगर से टिकट मिला है।

भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में गुरुवार रात को टिकट बंटवारे पर अहम बैठक हुई थी, जिसमें इन नामों पर सहमति बनी। भाजपा ने मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए अपने 24 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने तेलंगाना के 28 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है।

ये भी पढ़िए:
– अद्भुत प्रतिभा: 11 साल का यह नन्हा ‘गुरुजी’ इंजीनियरिंग के छात्रों को देता है कोचिंग
– फ्रांस में बिना हाथ जन्मे बच्चों के बढ़ते मामलों से सरकार चिंतित, दिए जांच के आदेश
– मप्र विधानसभा चुनाव से ​पहले कांग्रेस में ​रार, राहुल के सामने भिड़े ज्योतिरादित्य और दिग्गी
– ईशनिंदा पर फैसले से सुलगा पाक, कट्टरपंथियों ने जजों के लिए किया कत्ल का ऐलान
– रिपोर्ट: दक्षिण के बाद अब लद्दाख तक जा पहुंचे रोहिंग्या घुसपैठिए, तलाश रहे ठिकाना

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download