उत्कृष्ट सांसद और महान प्रशासक थे जेटली, कठिन समस्याओं का ढूंढ़ लेते थे हल: आडवाणी

उत्कृष्ट सांसद और महान प्रशासक थे जेटली, कठिन समस्याओं का ढूंढ़ लेते थे हल: आडवाणी

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें उत्कृष्ट सांसद और महान प्रशासक के तौर पर याद कर निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जेटली भाजपा के लिए कई दशकों से समर्पित कार्यकर्ता ​थे।

Dakshin Bharat at Google News
आडवाणी ने बीते दौर को याद करते हुए कहा कि जब वे भाजपा के अध्यक्ष थे, अरुण जेटली पार्टी में शा​मिल हुए और बहुत जल्द सबके चहेते बन गए। आडवाणी ने कहा कि अरुणजी को उनके तेज और विश्लेषणात्मक दिमाग के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली जटिल समस्याओं का भी हल ढूंढ़ लेते थे। आडवाणी ने जेटली को ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिसने राजनीति के साथ ही दोस्ती को भी बहुत महत्व दिया।

आडवाणी ने कहा कि जेटली के निधन की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि आज मैंने एक और नजदीकी नेता और पार्टी का सहकर्मी खो दिया। उन्होंने जेटली के लिए कहा कि वे अति गंभीर नेता और कानून के प्रसिद्ध विशेषज्ञ थे।

आडवाणी ने जेटली के गुणों के बारे में कहा कि उन्हें राजनीति में मृदुभाषी होने के लिए भी याद किया जाएगा। उन्होंने जेटली को नेकदिल इंसान बताया। साथ ही दिवाली जैसे त्योहारों पर सपरिवार मुलाकात को याद किया। आडवाणी ने जेटली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download