उप्र: आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का होगा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन?

उप्र: आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का होगा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन?

उप्र: आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का होगा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन?

शिवपाल सिंह यादव

इटावा/भाषा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) से गठबंधन के स्पष्ट संकेत देते हुए शनिवार को कहा कि तालमेल की स्थिति में सरकार बनने पर वह शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे।

Dakshin Bharat at Google News
अखिलेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना के सवाल पर कहा, ‘छोटे दलों से तो एडजस्टमेंट होगा लेकिन बड़े दलों से कोई गठबंधन नहीं होगा।’ उन्होंने बसपा से भी किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना से इनकार किया।

इस सवाल पर कि क्या वह अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी से भी गठबंधन कर सकते हैं, सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘उस पार्टी को भी एडजेस्ट करेंगे। जसवंतनगर उनकी (शिवपाल) सीट है। समाजवादी पार्टी ने वह सीट उनके लिए छोड़ दी है और आने वाले समय में उनके लोग मिलें, सरकार बनाएं, हम उनके नेता को कैबिनेट मंत्री भी बना देंगे… और क्या एडजस्टमेंट चाहिए?’

गौरतलब है कि पूर्व में शिवपाल यादव भी समाजवादी पार्टी से गठबंधन की इच्छा जता चुके हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश और शिवपाल के बीच तल्खी बहुत बढ़ गई थी। शिवपाल ने बाद में सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download