किसानों पर राजनीतिकरण कर रही है कांग्रेस : वेंकैया

किसानों पर राजनीतिकरण कर रही है कांग्रेस : वेंकैया

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों को उकसाने का आरोप लगाया। मंदसौर में किसानों के आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा की घटना के एक दिन बाद नायडू ने कहा कि प्रदर्शनों को कांग्रेस द्वारा हथियाया जा रहा है। अन्य चीजों समेत अपने उत्पादों पर उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर इलाके के किसान एक जून से प्रदर्शन कर रहे हैं।एक कार्यक्रम से इतर नायडू ने कहा, राज्य में जो कुछ भी घट रहा है वह बेहद दुखद है जो भारत का सबसे शांतिपूर्ण राज्य रहा है। राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार का राजनीतिक रूप से मुकाबला करने में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस अब किसानों की समस्याओं का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सभी मोचरे पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से रहा है और चौहान भाजपा के सबसे बेहतर मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। नायडू ने कहा, उनकी पहलों के चलते ही देश के २० प्रतिशत किसान मध्य प्रदेश में हैं। उन्होंने उनको (किसानों को) प्रोत्साहित किया है। उन्हें जमीन और बिजली उपलब्ध कराई गई है। इसी कारण उनका उत्पादन ब़ढा है। हो सकता है उन्हें अपनी फसलों का हो सकता है कि आदर्श मूल्य नहीं मिल रहा हो और वे उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हों, लेकिन राज्य सरकार इन मुद्दों का समाधान कर रही है और कांग्रेस इनका राजनीतिकरण कर रही है।नायडू ने हिंसा भ़डकाने को लेकर कांग्रेस को आगाह किया। उन्होंने कहा, मैंने उन खबरों, रिपोर्टों को देखा है कि किसानों ने वाहनों में आग लगा दी और रेलवे की पटरियों को नुकसान पहुंचाया। किसान इस तरह की हिंसा कभी नहीं कर सकते हैं। मैं कांग्रेस को आगाह करना चाहता हूं कि वह किसानों के नाम पर इस तरह की हिंसा को नहीं भ़डकाए क्योंकि इसका उल्टा असर आप पर ही होगा।

Dakshin Bharat at Google News
 

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download