महाबलेश्वर: पिकनिक मनाने जा रहे यात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 33 की मौत

महाबलेश्वर: पिकनिक मनाने जा रहे यात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 33 की मौत

Photo before Picnic

यह बस पोडलपुर में हादसे का शिकार हुई है। ये लोग कृषि विभाग की एक विद्यापीठ से जुड़े थे। शनिवार को पिकनिक मनाने महाबलेश्वर जा रहे थे। यहां पहाड़ी रास्ते पर यह बस असंतुलित होकर सीधे खाई में जा गिरी।

महाबलेश्वर। पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात महाबलेश्वर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर्यटकों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। हादसे में 33 लोग मारे गए, जबकि एक शख्स घायल हो गया। बस में 34 लोग बैठे थे। ये सभी लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे। यह बस पहाड़ी रास्ते पर चल रही थी। अचानक वह 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, यह बस पोडलपुर में हादसे का शिकार हुई है। ये लोग कृषि विभाग की एक विद्यापीठ से जुड़े थे। शनिवार को पिकनिक मनाने महाबलेश्वर जा रहे थे। यहां पहाड़ी रास्ते पर यह बस असंतुलित होकर सीधे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ था।

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और लोगों के शव निकाले। जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि सुबह इस इलाके में घना कोहरा छाया था। इस वजह से चालक पहाड़ी रास्ते में बस को संतुलित नहीं रख पाया और यह हादसा हो गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि महाबलेश्वर हादसे में दिवंगत लोगों का बहुत दुख हुआ। उन्होंने परिजनों से संवेदनाएं प्रकट की हैं। साथ ही जो व्यक्ति घायल हुआ, उसकी सेहत के लिए कामना की।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download