रक्षा मंत्रालय ने किया स्पष्ट, लखनऊ में नहीं, बेंगलूरु में ही होगा एयरो इंडिया शो

रक्षा मंत्रालय ने किया स्पष्ट, लखनऊ में नहीं, बेंगलूरु में ही होगा एयरो इंडिया शो

aero india show

नई दिल्ली/वार्ता। रक्षा मंत्रालय ने प्रतिष्ठित ‘एयरो इंडिया’ शो के आयोजन स्थल को बदले जाने को लेकर चल रही अटकलों पर शनिवार को यह कहते हुए विराम लगा दिया कि यह शो हर बार की तरह कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में ही होगा। रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि एयरो इंडिया 2019 अगले साल फरवरी में 20 से 24 फरवरी तक बेंगलूरु में होगा।

Dakshin Bharat at Google News
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने से इस तरह की अटकलें जोर पकड़ रही थीं कि अगला एयरो इंडिया शो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में रक्षा औद्योगिक गलियारे के उद्घाटन के मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से एयरो इंडिया लखनऊ में आयोजित करने का अनुरोध कर इन खबरों को हवा दे दी थी।

उस समय रक्षा मंत्री के इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं करने से भी इन खबरों को बल मिला था। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश इस आयोजन के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने में पूरा जोर लगाएगा।

सीतारमण ने कुछ समय पहले इस बारे में सवाल पूछे जाने पर स्पष्ट उत्तर नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि अभी एयरो इंडिया के आयोजन स्थल के बारे में निर्णय नहीं लिया गया है। कई राज्यों से इसके आयोजन के प्रस्ताव आते हैं।

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल का निर्णय होते ही इसकी जानकारी दे दी जाएगी। एयरो इंडिया का आयोजन वर्ष 1996 में शुरू हुआ था। इसके बाद से हर दो साल में इसका आयोजन लगातार बेंगलूरु में ही होता रहा है। इस शो में विमानन क्षेत्र की सभी प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेती हैं।

ये भी पढ़िए:
मोदी समर्थकों ने बताया ‘नोटा’ का दिलचस्प मतलब, खूब हो रहा वायरल
हमारे पास दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे चुनाव: अमित शाह
शिकागो में भागवत का संबोधन- ‘हजारों वर्षों से प्रताड़ित रहे हिंदू, हमें साथ आना होगा’
बीपी की समस्या से हैं परेशान तो इस पद्धति से कराएं इलाज, हो जाएंगे सेहतमंद

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download