मुंबई पुलिस ने 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मियों को छुट्टी पर जाने को कहा

मुंबई पुलिस ने 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मियों को छुट्टी पर जाने को कहा

प्रतीकात्मक चित्र

मुंबई/भाषा। मुंबई पुलिस ने अपने 55 साल से ज्यादा उम्र और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित कर्मियों से छुट्टी पर जाने को कहा है ताकि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाया जा सके। मुंबई में कोरोना वायरस से तीन कर्मियों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विश्लेषण में सामने आया है कि तीन मृत पुलिस कर्मी और एक अन्य पुलिस कर्मी जिनका संक्रमण का इलाज चल रहा है, वे 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं।

उन्होंने बताया, इसे देखते हुए, हमने अपने उन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की रक्षा करने का फैसला किया है – जिनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक है और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें छुट्टी पर जाने को कहा गया है।

अधिकारी ने बताया, उम्र के कारण, इन पुलिस कर्मियों को अधिक खतरा है। इसलिए, हम उन्हें इन दिनों के दौरान छुट्टी लेने की अनुमति दे रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक, कोरोना वायरस से 20 अधिकारियों सहित कम से कम 107 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। उनमें से अधिकतर मुंबई के हैं।

मुंबई पुलिस के 57 वर्षीय हेड कांस्टेबल की सोमवार को कोविड-19 से मौत हो गई। इसके अलावा, 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की रविवार को बीमारी के कारण मौत हो गई, जबकि 57 वर्षीय कांस्टेबल ने शनिवार को दम तोड़ दिया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download