देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डॉलर बढ़कर 429.60 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डॉलर बढ़कर 429.60 अरब डॉलर पर पहुंचा

सांकेतिक चित्र

मुंबई/भाषा। देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.004 अरब डॉलर बढ़कर 429.60 अरब डालर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से सकल विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

Dakshin Bharat at Google News
इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 44.60 करोड़ डॉलर घटकर 428.60 अरब डॉलर रह गया था। देश का सकल विदेशी मुद्रा भंडार इस साल अगस्त माह में 430.57 अरब डॉलर के अब तक के सर्वोच्च स्तर को छू चुका है।

आंकड़ों के मुताबिक छह सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में प्रमुख भागीदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.20 अरब डालर की वृद्धि हुई और यह 397.20 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 19.90 करोड़ डॉलर घटकर 27.35 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास विशेष आहरण अधिकार इस दौरान 1.434 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। इस दौरान कोष के पास देश का आरक्षित भंडार मामूली 20 लाख डॉलर बढ़कर 3.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download