राहुल ने झूठ बोला, 125 करोड़ हिंदुओं का अपमान भी किया: भजनलाल शर्मा
'राहुल गांधी को कांग्रेस ने बार-बार लॉन्च करने की कोशिश की, लेकिन वे असमर्थ रहे'

Photo: BhajanLalBJP FB page
जयपुर/दक्षिण भारत। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल संसद में राहुल गांधी ने हिंदुओं को 'हिंसक', झूठा और घृणास्पद कहा। उन्होंने न केवल झूठ बोला, बल्कि 125 करोड़ हिंदुओं का अपमान भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे (राहुल गांधी) लगातार तीसरी बार असफल हुए हैं। कांग्रेस ने उन्हें बार-बार लॉन्च करने की कोशिश की, लेकिन आप देख सकते हैं कि वे लॉन्च होने में असमर्थ रहे। उन्हें नकार दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बतौर विपक्ष के नेता, यह राहुल गांधी का पहला भाषण था और यह झूठ, निराशा और निराधार बातों से भरा हुआ भाषण था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर एक शब्द भी नहीं कहा, हालांकि चर्चा उसी पर थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) संसद में केवल झूठ बोला। सदन में किसी देवता की तस्वीर प्रदर्शित करना और उसका राजनीतिकरण करना विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता।
About The Author
Related Posts
Latest News
