डीके शिवकुमार ने कैबिनेट फेरबदल की बातचीत संबंधी अटकलों को खारिज किया

शिवकुमार कांग्रेस आलाकमान से भी मुलाकात करेंगे

डीके शिवकुमार ने कैबिनेट फेरबदल की बातचीत संबंधी अटकलों को खारिज किया

Photo: DKShivakumar.official FB Page

हुब्बली/दक्षिण भारत। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनके और मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या के नई दिल्ली दौरे के समय कैबिनेट फेरबदल पर कांग्रेस आलाकमान के साथ संभावित चर्चा हो सकती है। उन्होंने इसे 'गलत सूचना' करार दिया है।

Dakshin Bharat at Google News
सिद्दरामय्या आज पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि शिवकुमार, जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं, शाम को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे।

आधिकारिक यात्रा योजना के अनुसार, दोनों नेता आज शाम पुनर्निर्मित कर्नाटक भवन बिल्डिंग-1 'कावेरी' के उद्घाटन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का आज दिन में और गुरुवार को कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का भी कार्यक्रम है।

शिवकुमार के अनुसार, वे इस यात्रा के दौरान कांग्रेस आलाकमान से भी मुलाकात करेंगे।

कैबिनेट फेरबदल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'किसी ने आपको इस संबंध में गलत जानकारी दी है। कैबिनेट फेरबदल मुख्यमंत्री के विवेक पर छोड़ दिया गया है। वे और हाईकमान इस पर चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे। आपकी जानकारी सच्चाई से कोसों दूर है।'

पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चार रिक्त एमएलसी पदों के लिए पार्टी के नामांकन पर चर्चा होगी।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही मंत्रियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मंत्री पद के इच्छुक विधायकों के एक वर्ग की ओर से भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग की गई है। कुछ विधायकों ने तो खुले तौर पर मंत्री बनने की इच्छा भी जताई है।

मई 2023 में सरकार गठन के बाद से राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं किया गया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

टाइगर ट्रायम्फ: फायरिंग रेंज में भारत-अमेरिका के सैनिकों ने संयुक्त अभ्यास किया टाइगर ट्रायम्फ: फायरिंग रेंज में भारत-अमेरिका के सैनिकों ने संयुक्त अभ्यास किया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग के एक महत्त्वपूर्ण प्रदर्शन में, दोनों देशों के सैनिकों के अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ 2025' के...
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में नए पंबन पुल का उद्घाटन किया
हम वोट के खातिर 'इधर से उधर' डिगे नहीं, सत्ता के लिए समझौता नहीं किया: जेपी नड्डा
महाराष्ट्र: भाजपा ने अभियान चलाकर 1.51 करोड़ नए सदस्य बनाए!
मोदी और अन्य दिग्गज नेताओं की वजह से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी: फडणवीस
शांति और सद्भाव के लिए वैश्विक आह्वान है नवकार महामंत्र दिवस
धन का दुरुपयोग ही विभिन्न समस्याओं का मूल कारण: आचार्यश्री विमलसागरसूरी