पुतिन ने भारत यात्रा के लिए मोदी का निमंत्रण स्वीकार किया: रूसी विदेश मंत्री

'भारत दौरे की व्यवस्था की जा रही है'

पुतिन ने भारत यात्रा के लिए मोदी का निमंत्रण स्वीकार किया: रूसी विदेश मंत्री

Photo: kremlin website

मास्को/दक्षिण भारत। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।

Dakshin Bharat at Google News
रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद (आरआईएसी) द्वारा आयोजित 'रूस और भारत: एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर' शीर्षक वाले सम्मेलन को वीडियो संबोधन में लावरोव ने कहा, 'पुतिन के भारत दौरे की व्यवस्था की जा रही है।'

रूसी विदेश मंत्री के हवाले से तास समाचार एजेंसी ने कहा, '(रूसी) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत सरकार के प्रमुख की यात्रा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। रूसी राष्ट्राध्यक्ष की भारत गणराज्य की यात्रा की तैयारी वर्तमान में की जा रही है।'

लावरोव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष पुनः निर्वाचित होने के बाद रूस की अपनी पहली विदेश यात्रा की थी।

उन्होंने कहा, 'अब हमारी बारी है।'

हालांकि, यात्रा की तारीखें अभी तक सामने नहीं आई हैं।

जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री मोदी रूस की यात्रा पर गए थे। वह मोदी की लगभग पांच वर्षों में पहली रूस यात्रा थी। रूस की उनकी पिछली यात्रा साल 2019 में हुई थी, जब उन्होंने सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था।

यात्रा के दौरान मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण दिया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

इस साल अप्रैल-जून में कैसी रहेगी गर्मी? आ गई बड़ी जानकारी इस साल अप्रैल-जून में कैसी रहेगी गर्मी? आ गई बड़ी जानकारी
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारत में अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की आशंका है। मध्य और पूर्वी...
द. अफ्रीका में सनातन ​धर्म: मंदिरों में 60,000 हनुमान चालीसा वितरित किए गए
औरंगजेब का मकबरा संरक्षित स्मारक है, 'महिमामंडन' नहीं होने देंगे: देवेंद्र फडणवीस
ज़ेलेंस्की की बढ़ेंगी मुश्किलें? ट्रंप ने दी यह बड़ी चेतावनी
उच्चतम न्यायालय पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिका पर कल करेगा सुनवाई
चेन्नई: एसपीआर सिटी के मिडनाइट जैकपॉट कार्निवल की धूम
बीएपीएस के साधु भद्रेशदास को दिया जाएगा 'सरस्वती सम्मान 2024'