हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में गौतम अडाणी अव्वल, जानिए किस अरबपति के पास कितनी दौलत

इस सूची में 100 अरबपतियों के नाम दिए गए हैं

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में गौतम अडाणी अव्वल, जानिए किस अरबपति के पास कितनी दौलत

Photo: @gautam_adani X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारत के अमीरों की सूची में गौतम अडाणी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह जानकारी '2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट' में दी गई है।

Dakshin Bharat at Google News
सूची के अनुसार, गौतम अडाणी एवं उनके परिवार की दौलत 1,161,800 करोड़ रुपए है। वहीं, दूसरे स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी एवं उनका परिवार हैं। उनकी दौलत 1,014,700 करोड़ रुपए बताई गई है।

तीसरे स्थान पर एचसीएल के शिव नादर एवं उनका परिवार हैं। उन्होंने यह स्थान 314,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के सा​थ ​हासिल किया है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला चौथे स्थान पर हैं। उनके पास 289,800 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसी तरह सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी 249,900 करोड़ रुपए की दौलत के साथ पांचवें स्थान पर रहे हैं।

उक्त पांचों अमीरों की दौलत में क्रमश: 95 प्रतिशत, 25 प्रतिशत, 37 प्रतिशत, 4 प्रतिशत और 52 प्रतिशत की तब्दीली आई है।

आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार 235,200 करोड़ रुपए की दौलत के साथ छठे स्थान पर हैं। इसमें 87 प्रतिशत का बदलाव आया है। हालांकि हिंदूजा समूह के गोपीचंद हिंदूजा एवं परिवार के पास 192,700 करोड़ रुपए की संपत्ति है, लेकिन इसमें 9 प्रतिशत का बदलाव आया है और वे सातवें स्थान पर हैं।

एवेन्यू सुपरमार्केट्स के राधाकिशन दमानी एवं उनके परिवार के पास 190,900 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई गई है और ये आठवें स्थान पर रहे हैं। इनकी संपत्ति में 33 प्रतिशत का बदलाव बताया गया है।

इस सूची में नौवें स्थान पर विप्रो समूह का नाम आया है, जिसके मुखिया अज़ीम प्रेमजी और उनका परिवार हैं। उनके पास 190,700 करोड़ रुपए की दौलत है, जिसमें 24 प्रतिशत बदलाव देखा गया है।

दसवें स्थान पर नीरज बजाज एवं उनका परिवार हैं, जो बजाज समूह का संचालन करते हैं। वे 162,800 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें 35 प्रतिशत का बदलाव देखा गया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download