कांग्रेसियों ने ही शत्रुघ्न के खिलाफ लगाए नारे

कांग्रेसियों ने ही शत्रुघ्न के खिलाफ लगाए नारे

शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। वर्षों भाजपा में रहने के बाद कांग्रेस का हाथ थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बयानों से अपनी ही पार्टी के नेताओं को उलझन में डालना शुरू कर दिया है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता उनके खिलाफ एकजुट होने लगे हैं। मामला उनके बयानों के अलावा ‘गतिविधियों’ का भी है। लिहाजा कांग्रेस में भी शत्रुघ्न सिन्हा का विरोध होने लगा है।

Dakshin Bharat at Google News
सिन्हा हाल में कांग्रेस में आए और उन्हें पटना साहिब लोकसभा सीट से टिकट मिल गया। दूसरी ओर उनकी पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं और बतौर पार्टी प्रत्याशी लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा लखनऊ गए और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की खूब तारीफ की। उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताने से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए।

सिन्हा को तब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल में बिहार कांग्रेस मुख्‍यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सिन्हा के खिलाफ नारे लगाए। वे सिन्हा को पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने का भी विरोध कर रहे थे।

बता दें कि जब शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में थे तो उन्होंने कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए। उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना की और नोटबंदी व जीएसटी जैसे फैसलों पर सवाल उठाए। आखिरकार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया और वे कांग्रेस में आ गए। भाजपा ने पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

अब कांग्रेस में भी शत्रुघ्न सिन्हा का विरोध बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस में आते ही उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयान देने शुरू कर दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर ज्यादा नाराजगी है कि शत्रुघ्न ने लखनऊ जाकर अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य बता दिया। उप्र में कांग्रेस का सपा से गठबंधन नहीं हुआ है। लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने शत्रुघ्न को कहा था कि वे पार्टी धर्म भी निभाएं और उनके समर्थन में प्रचार करें।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download