दिल्ली ने एक साल से भी कम समय में खोए अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्री

दिल्ली ने एक साल से भी कम समय में खोए अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्री

सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित एवं मदन लाल खुराना

नई दिल्ली/भाषा। मंगलवार रात सुषमा स्वराज के निधन के साथ ही दिल्ली ने पिछले एक साल से कम समय के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्री खो दिए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
स्वराज अक्टूबर से दिसंबर 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। मंगलवार की रात हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। वहीं, दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का इसी साल जुलाई में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था।

वर्ष 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का निधन पिछले साल अक्टूबर में हो गया था। इस तरह दिल्ली ने एक साल से भी कम समय के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को खो दिया।

सुषमा स्वराज का अंतिम ट्वीट
अपने निधन से कुछ घंटे पहले सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाए जाने पर बधाई दी और ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्रीजी, आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।’

दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित
दिल्ली सरकार ने सुषमा स्वराज के सम्मान में राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दो दिवसीय शोक का ऐलान किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘भारत ने एक महान नेता खो दिया। सुषमाजी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुषमा स्वराजजी के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download