एग्जिट पोल: दिल्ली में 2014 जैसी कामयाबी दोहरा सकती है भाजपा, ‘आप’ को सबसे ज्यादा नुकसान

एग्जिट पोल: दिल्ली में 2014 जैसी कामयाबी दोहरा सकती है भाजपा, ‘आप’ को सबसे ज्यादा नुकसान

भाजपा, आप एवं कांग्रेस

नई दिल्ली/भाषा। अधिकतर एग्जिट पोल में यह पूर्वानुमान जताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली है।

Dakshin Bharat at Google News
कई एग्जिट पोल के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। चुनाव परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी।

कुछ एग्जिट पोल में कहा गया कि कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट मिल सकती है। यदि एग्जिट पोल सही साबित हुए तो यह आप के लिए बड़ा झटका होगा।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में भाजपा छह से सात सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस को शून्य या एक सीट मिल सकती है।

न्यूज24-चाणक्य के हिसाब से दिल्ली की सभी सात सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं। न्यूज18-इप्सोस के अनुसार दिल्ली में भाजपा को छह से सात सीटें तथा कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download