मोदी मंत्रिपरिषद का विस्तार, नए मंत्रियों ने ली शपथ

मोदी मंत्रिपरिषद का विस्तार, नए मंत्रियों ने ली शपथ

मोदी मंत्रिपरिषद का विस्तार, नए मंत्रियों ने ली शपथ

राष्ट्रप​ति भवन में शपथ लेते मोदी सरकार के मंत्री। फोटो स्रोत: भाजपा ट्विटर अकाउंट।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार साथ ही बुधवार को मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इससे पहले, शाम को 43 उन नामों की सूची जारी की गई जिन्हें मंत्री बनाया गया है। इनका शपथग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Dakshin Bharat at Google News
इसी क्रम में नारायण राणे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। फिर असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

इसके बाद, रामचंद्र प्रसाद सिंह को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। फिर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसी क्रम में, लोजपा के पशुपति पारस कैबिनेट मंत्री बने हैं। हरदीप सिंह पुरी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

मनसुख मंडाविया भी केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। फिर, भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राज्य मंत्री रहे जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार महाराजगंज सांसद पंकज चौधरी को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदाजे को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा भानू प्रताप, दर्शना जरदोश, मीनाक्षी लेखी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, अजय भट्ट, अजय कुमार ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

इसी क्रम में देवूसिंह चौहान, भगवंत खूबा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। कपिल पाटिल को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। प. बंगाल के बांकुरा से सांसद डॉ. सुभाष सरकार को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, बिश्वेश्वर टुडू और शांतनु ठाकुर ने भी बतौर राज्य मंत्री शपथ ली।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download