सरहद पर भिड़े पाक-अफ़ग़ान सैनिक, गोलाबारी में 7 पाकिस्तानी मरे, 16 घायल

अफ़ग़ान पक्ष ने कहा कि इस भिड़ंत में उसका एक सैनिक मारा गया

सरहद पर भिड़े पाक-अफ़ग़ान सैनिक, गोलाबारी में 7 पाकिस्तानी मरे, 16 घायल

जब तालिबान सत्ता में आया तो पाक ने मनाई थीं खुशियां

क्वेटा/दक्षिण भारत। तालिबानी शासन वाले अफ़ग़ानिस्तान ने रविवार को पाकिस्तान की ओर गोलाबारी की, जिससे इसके कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 16 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अफ़ग़ान सीमा बलों द्वारा चमन इलाके की ओर भारी गोलाबारी की गई। उन्होंने तोपखाने का भी इस्तेमाल किया।

Dakshin Bharat at Google News
पाक फौज की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद पाकिस्तान की ओर से भी गोलाबारी की खबरें हैं। उसने अफ़ग़ान कार्रवाई को अकारण आक्रामकता बताया और कहा कि अपनी प्रतिक्रिया में अफ़ग़ान नागरिकों को निशाना बनाने से परहेज किया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी और अफ़ग़ान जवानों के बीच उस समय गोलीबारी हुई, जब दूसरी तरफ (अफ़ग़ानिस्तान) के कुछ लोगों ने लाला मोहम्मद के सीमावर्ती गांव के पास एक बाड़ को काटने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप चमन सीमा पार मैत्री द्वार बंद हो गया। हालांकि आधा घंटे बाद सीमा को यातायात और पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया था।

कुछ समय बाद, अफ़ग़ान बलों ने शौकत और इलियास पाकिस्तानी सीमा चौकियों के बीच गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पाकिस्तानी पक्ष की ओर से भी गोलीबारी की गई। इसके बाद अफ़ग़ान सैनिकों ने नागरिक बस्तियों को निशाना बनाते हुए तोपखाने और मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए। मोर्टार के कुछ गोले सीमा क्षेत्र और नाटो बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर गिरे। 

दूसरी ओर, अफ़ग़ान पक्ष ने कहा है कि इस भिड़ंत में उसका एक सैनिक मारा गया और 13 नागरिक घायल हुए हैं।

About The Author

Related Posts

फिर वही शिगूफा

फिर वही शिगूफा

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download