'प्रमुख वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए अमेरिका करना चाहता है भारत के साथ काम'

बाइडन प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी ने दिया बयान

'प्रमुख वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए अमेरिका करना चाहता है भारत के साथ काम'

Photo: joebiden FB Page

वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। बाइडन प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों सहित कुछ प्रमुख वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए भारत के साथ काम करने का इच्छुक है।

Dakshin Bharat at Google News
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) की उप सीईओ निशा देसाई बिस्वाल की यह टिप्पणी इस सप्ताह उनकी भारत यात्रा से पहले आई है।

बिस्वाल ने कहा, 'यह इस बारे में नहीं है कि भारत को किस तरह की मदद की जरूरत है, बल्कि यह है कि अमेरिका और भारत किस तरह मिलकर समस्याओं का समाधान करने के लिए काम कर रहे हैं।'

भारत रवाना होने से पहले बिस्वाल ने कहा, 'हमने हमेशा कहा है कि यदि आप भारत में इसका समाधान नहीं करते हैं, तो आप इसे दुनिया के लिए हल नहीं कर सकते।' 

यह चार वर्षों में उनका पहला भारत दौरा है और डीएफसी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में यह उनका पहला दौरा था। डीएफसी अमेरिका की एक विकास वित्त संस्था और एजेंसी है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लेबनान में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी उपकरण फटे, सैकड़ों लोग चपेट में आए लेबनान में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी उपकरण फटे, सैकड़ों लोग चपेट में आए
Photo: PixaBay
लेबनान में पेजर धमाकों के बाद सैकड़ों लोगों की हालत गंभीर, बढ़ेगी इजराइल से तनातनी!
सिद्दरामय्या का दावा- 'जल्द ही केंद्र में बनेगी इंडि गठबंधन की सरकार'
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशें मंत्रिमंडल ने स्वीकार कीं: अश्विनी वैष्णव
लेबनान में एकसाथ कैसे फटे हजारों पेजर, साइबर हमले का यह स्वरूप कितना घातक?
मोसाद की खतरनाक योजना, कैसे पेजर पर एक संदेश के बाद धमाकों से दहला लेबनान?
लेबनान में पेजर धमाकों से हर कोई हैरान, भड़का ईरान