हाफिज सईद के बेहद करीबी आतंकवादी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या

कताल अपने वाहन से कहीं जा रहा था

हाफिज सईद के बेहद करीबी आतंकवादी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या

Photo: PixaBay

इस्लामाबाद/दक्षिण भारत। पाकिस्तान में एक और कुख्यात आतंकवादी ढेर हो गया है। 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेहद करीबी आतंकवादी अबू कताल की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है।

Dakshin Bharat at Google News
भारत के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों की साजिश रचने वाले कताल का इस तरह खात्मा पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका है। कताल अपने इलाके में कताल सिंधी के नाम से जाना जाता था। उसने साल 2017 में रियासी बम धमाका करवाया था। इसी तरह, उसने साल 2023 में जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले की साजिश रची थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कताल अपने वाहन से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसे दो हमलावरों ने निशाना बनाया और गोलियों से छलनी कर दिया। बता दें कि कताल भारतीय एजेंसियों द्वारा वांछित था। उसके खात्मे की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। पाकिस्तान में इससे पहले भी कई आतंकवादी अज्ञात हमलावरों के हाथों अपने अंजाम को पहुंच चुके हैं।

कताल अपने आका हाफिज सईद का बहुत भरोसेमंद था। उसने ही उसे लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य ऑपरेशनल कमांडर बनाया था। वह भारत के खिलाफ युवाओं को भड़काता और उन्हें आतंकवादी संगठनों में भर्ती होने के लिए उकसाता था। 

कताल की आतंकवादी हरकतों के कारण एनआईए ने उसका नाम अपनी चार्जशीट में शामिल किया था। वह उस भी चर्चा में आया था, जब जनवरी 2023 में डांगरी गांव में आतंकवादी हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी। कताल एलओसी के रास्ते आतंकवादियों की घुसपैठ भी कराता था। युवाओं को आतंकवाद के लिए बंदूक थमाने वाला कताल एक दिन खुद बंदूकों का निशाना बन गया। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download