देश में संविधान का राज है, परिवार का राज नहीं है: भाजपा

डॉ. संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया

देश में संविधान का राज है, परिवार का राज नहीं है: भाजपा

पात्रा ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा 'मोदी उपनाम' टिप्पणी पर मानहानि के मामले में उनकी सजा को रोकने के अनुरोध को खारिज करना भारत के आम लोगों के लिए जीत का प्रतीक है, यह पिछड़े वर्गों के लिए उत्सव का क्षण है।

पात्रा ने कहा कि अदालत का फैसला गांधी परिवार के मुंह पर तमाचा है। आज सूरत की अदालत से सिद्ध होता है कि कानून सबके लिए बराबर है। जिस पिछड़े वर्ग के लिए राहुल गांधी ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था और उन्हें गाली देने का काम किया था ... और यह सब करके गांधी परिवार को लगता था कि वो बचकर निकल जाएंगे, वह नहीं हो पाया है। 

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को सूरत की अदालत से जो सजा मिली थी, उस पर सूरत की अपीलीयट कोर्ट से रोक लगेगी ... इस पर बहुत सारी चर्चाएं हो रही थीं। आज जो सूरत की अपीलीयट कोर्ट का फैसला आया है, उससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। 

पात्रा ने कहा कि आज के फैसले में कहा गया है कि कोई विरोध, कोई लामबंदी न्यायपालिका को दबाव में नहीं ला सकती है। न्यायपालिका के लिए भी यह एक विशेष क्षण है।

पात्रा ने कहा कि आज के इस फैसले से एक बात स्पष्ट होती है कि इस देश में संविधान का राज है, परिवार का राज नहीं है और किसी भी परिवार के लिए तरजीही ट्रीटमेंट नहीं हो सकता है।

पात्रा ने कहा कि 'कांग्रेस' और 'तुष्टीकरण' पर्यायवाची हैं। कर्नाटक के लोग और पूरा देश इस बात को अच्छी तरह जानते हैं।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

किसी युवा को परिवार छोड़कर अन्य राज्य में न जाना पड़े, ऐसा ओडिशा बनाना चाहते हैं: शाह किसी युवा को परिवार छोड़कर अन्य राज्य में न जाना पड़े, ऐसा ओडिशा बनाना चाहते हैं: शाह
शाह ने कहा कि नवीन बाबू की सरकार झोले की सरकार है
बेंगलूरु हवाईअड्डे ने वाहन प्रवेश शुल्क संबंधी फैसला वापस लिया
जो काम 10 वर्षों में हुआ, उससे ज्यादा अगले पांच वर्षों में होगा: मोदी
रईसी के बाद ईरान की बागडोर संभालने वाले मोखबर कौन हैं, कब तक पद पर रहेंगे?
'न चुनाव प्रचार किया, न वोट डाला' ... भाजपा ने इन वरिष्ठ नेता को दिया 'कारण बताओ' नोटिस
उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखें, साथियों के लिए रोल मॉडल बनें: सीडीएस जनरल चौहान
ईरान: सत्ता-संघर्ष के संकेत