आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है: मोदी

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित 'पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम' में भाग लिया

आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है: मोदी

Photo: @BJP4India X account

वर्धा/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित 'पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम' में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जो कांग्रेस हम देख रहे हैं, यह वो कांग्रेस नहीं है जिससे कभी महात्मा गांधी जैसे महापुरुष जुड़े थे। आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है। आज की कांग्रेस में नफरत का भूत दाखिल हो गया है।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस के लोगों की भाषा, उनकी बोली, विदेशी धरती पर जाकर देश को तोड़ने की बात करना, भारतीय संस्कृति और आस्था का अपमान करना इनकी पहचान बन गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम देशभर में 7 पीएम मित्र पार्क स्थापित कर रहे हैं। हमारा विजन है-  फार्म से फाइबर... फाइबर से फैब्रिक... फैब्रिक से फैशन... फैशन से फॉरेन। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में हमारी आस्था और संस्कृति का जरा-सा भी सम्मान होगा, वह कभी गणपति पूजा का विरोध नहीं कर सकती। लेकिन आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया तो कांग्रेस का तुष्टीकरण जाग उठा। कांग्रेस गणपति पूजा का विरोध करने लगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश गणपति के इस अपमान को देखकर आक्रोशित है। मैं हैरान हूं कि इस पर कांग्रेस के सहयोगियों के मुंह पर भी ताला लग गया है! उन पर भी कांग्रेस की संगति का ऐसा रंग चढ़ा है कि उनमें गणपति के अपमान का विरोध करने की हिम्मत नहीं बची है। हमें एकजुट होकर कांग्रेस के इन 'पापों' का जवाब देना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर रही है। कर्नाटक में तो कांग्रेस सरकार ने गणपति बप्पा को ही सलाखों के पीछे डाल दिया। गणपति की जिस मूर्ति की लोग पूजा कर रहे थे, उसे पुलिस वैन में कैद करवा दिया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

इजराइली एजेंसियां 15 वर्षों से बना रही थीं पेजर और वॉकी-टॉकी धमाकों की योजना! इजराइली एजेंसियां 15 वर्षों से बना रही थीं पेजर और वॉकी-टॉकी धमाकों की योजना!
Photo: idfonline FB Page
हेमंत सोरेन सरकार ने 'जनकल्याण' की जगह 'घुसपैठिया कल्याण' अपनाया है: शाह
अमेरिका-कर्नाटक के बीच 'सिस्टर सिटी' कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा: प्रियांक खरगे
आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है: मोदी
'आप' ने अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की
उत्तराखंड: दंगों या विरोध प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को पहुंचाया नुकसान तो होगी वसूली
लेबनान में जो वॉकी-टॉकी फटे, उन्हें बनाने वाली कंपनी ने किया बड़ा खुलासा