पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल

गौतम गंभीर ने भाजपा की सदस्यता ली है।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चर्चा है कि वे दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। गंभीर 2011 विश्व कप और 2007 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के सूत्रधारों में रहे थे। उन्हें हाल ही में पद्मश्री से नवाजा गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, गंभीर को नई दिल्ली सीट से उतारा जा सकता है जहां से फिलहाल मीनाक्षी लेखी भाजपा की सांसद है। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
गंभीर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित हैं और पार्टी के सदस्य के तौर पर देश की भलाई के लिए काम करेंगे। अरुण जेटली ने गंभीर के भाजपा में शामिल होने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने को लेकर पार्टी सही समय पर फैसला लेगी। जेटली ने कहा कि गंभीर दिल्ली में पले-बढ़े हैं और पार्टी उनकी प्रतिभा का अधिकतम इस्तेमाल करेगी। गंभीर ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जर्मनी क्रिसमस बाजार घटना: हमलावर के बारे में दी गई थी चेतावनी, कहां हुई चूक? जर्मनी क्रिसमस बाजार घटना: हमलावर के बारे में दी गई थी चेतावनी, कहां हुई चूक?
मैगडेबर्ग/दक्षिण भारत। जर्मन शहर मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार में हुई घातक घटना के पीछे संदिग्ध, एक सऊदी नागरिक जिसकी पहचान...
आज का भारत एक नए मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है: मोदी
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के भारत के प्रयास का समर्थन दोहराया
इमरान के समर्थकों पर आई आफत, 9 मई के दंगों के जिम्मेदार 25 लोगों को सुनाई गई सजा
रूस: कज़ान में कई आवासीय इमारतों पर ड्रोन हमला किया गया
कर्नाटक: कंटेनर ट्रक के कार पर पलटने से 6 लोगों की मौत हुई
क्या मुकेश खन्ना और सोनाक्षी सिन्हा के बीच रुकेगी जुबानी जंग?